झुमका जल महोत्सव में जमकर झूमे कोरियावासी
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूफियाना गीत और इंडियन आयडल फेम सिंगर के साथ युवाओं ने जमकर थिरके
झुमका महोत्सव में दर्शकों का उमड़ा जन सैलाब
कोरिया : झुमका जल महोत्सव के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करीब 74 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी थी, साथ ही झुमका व घनघुटा डैम को पर्यटन केंद्र बनाने व कोरिया में नालन्दा परिसर खोलने की घोषणा की है। कल रात को बॉलीवुड डांस ग्रुप के अलावा अलंकार सूफ़ी बैंड की प्रस्तुति ने दर्शको को थिरकने के लिए विवश किया तो इंडियन आयडल फेम सिंगर निहाल तारो, सनमुख प्रिया व नचिकेत लेले की प्रस्तुति से दर्शकों ने मोबाइल की टार्च चालू कर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया।
Leave A Comment