सूरजपुर : अज्ञात शव की जानकारी
सूरजपुर 29 मई : पुलिस अधीक्षक श्री रोजष कुकरेजा से प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात शव पुरुष उम्र लगभग 40 वर्ष, रंग सांवला, उंचाई 5 फीट, चेहरा गोल, बाल काला, शरीर इकहरा बदन, पहनावा काला जिंस, स्लेटीकलर का अण्डरवियर व शर्ट, नीला रंग का बनियान, चेक शर्ट लाईनदार, संतरा कलर का साल एवं काला, लाल रंग का जैकेट पहना है। थाना सूरजपुर के मर्ग क्रमांक 55/2020 धारा 174 जा0फौ0 अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 40 वर्ष जिसकी सूचना 04 मई 2020 को सूचक ओमप्रकाष यादव आ0 गुहाराम यादव उम्र 42 वर्ष ग्राम अटारी, थानापसानजिला कोरबा (छ0ग0) के द्वारा बताया गया कि रात्रि 09ः40 बजे ग्राम चन्दरपुर ढुंढरा मेनरोड़ ओव्हरब्रीज के नीचे रेल्वेलाईन अज्ञात व्यक्ति के मालगाड़ी के चपेट में आने से कटकर मृत्यु हो गया है। रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक पुरुष के बारे में पतासाजी किया गया जो आज दिनांक तक पता नहीं चला है। जो किसी व्यक्ति को पता चलने पर थाना प्रभारी सूरजपुर में व दूरभाष नम्बर 9479193910 पर एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में व दूरभाष नम्बर 9479193999, 9575770004 पर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में व दूरभाष नम्बर 07775-266579 में संपर्क कर सूचित किया जा सकता है।
Leave A Comment