ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर की सख्ती का असरः घुमंतू मवेशियों को पहुंचाया गया गौठान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल का किया स्वागत
 
कोरिया : सड़कों और चौराहों पर आवारा मवेशियों की समस्या और उससे बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने समय-सीमा बैठक में पशु विभाग के उप संचालक डॉ. विभा बघेल सहित संबंधित अधिकारियों को आवारा मवेशियों हटाने में कोताही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई थी। कलेक्टर के निर्देशों का असर आज स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए पटना क्षेत्र के घुमंतू मवेशियों को हांककर टेमरी गौठान तक पहुंचाया। इस कार्य में विभाग की टीम ने मवेशियों को व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा कर गौठान में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर आवारा मवेशियों के विचरण के कारण यातायात बाधित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। राज्य शासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने इस समस्या को प्राथमिकता दी और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़कों और चौराहों से मवेशियों को हटाकर गौठानों में भेजा जाए।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कलेक्टर की सख्ती से न केवल सड़कों पर आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया गया, तो जिम्मेदार कर्मचारियों, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सक्रियता को लेकर आमजन में संतोष का माहौल है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook