ब्रेकिंग न्यूज़

आमजनों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी को सराहा
 
बलरामपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने आई छात्रा रोजी खातून और अन्य छात्राओं ने इस प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिली। छात्राओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि
 
भी दिया जा रहा है बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं, आयुष्मान योजना से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है किसानों के हित में बेहतर निर्णय लिए गए है जिसके अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।
 
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को बकाया बोनस राशि भी दी गई। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बलरामपुर के बिनोद सोनी ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों की झलकियाँ दिखाई गई हैं।
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही है और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।बलरामपुर निवासी मरियम और बरियों की चन्द्रप्रभा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना को लागू करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook