बरियों में भी किया गया मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर: जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में शत-प्रतिशत मदातन सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजपुर के बरियों में लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बिहान की महिलाओं द्वारा मतदान रंगोली निर्माण किया गया। साथ ही हाथों में मेहंदी लगाकर जनसमुदाय को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सदस्यों द्वारा रैली निकालकर लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील भी की गई।
Leave A Comment