बलरामपुर : जिले में अब तक 547.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बलरामपुर : भू-अभिलेख कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2020 से अब तक 501.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 25 जुलाई 2020 को रामानुजगंज 22.4 मि.मी., कुसमी 65 मि.मी., वाड्रफनगर 50 मि.मी., बलरामपुर 28.8 मि.मी. एवं शंकरगढ़ में 22.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 188.6 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक राजपुर तहसील में 514.6 मि.मी., रामानुजगंज तहसील में 624.6 मि.मी., कुसमी तहसील में 554 मि.मी., वाड्रफनगर तहसील में 838 मि.मी., बलरामपुर तहसील में 371.4 मि.मी. एवं शंकरगढ़ तहसील में 379.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Leave A Comment