कोरिया : मत्स्य पालको को कतला, रोहू. मृगल मत्स्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर देने हेतु प्रक्षेत्रों में उपलब्ध
कोरिया : मछली पालन विभाग के सहायक संचालक ने आज यहां बताया कि मत्स्य कृषकों को आत्मा योजनांतर्गत मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गेज से कामन कार्प एवं ग्रास कार्प मत्स्य बीज निःशुल्क प्रदाय कराया जा रहा है। मत्स्य पालको को 50 प्रतिशत अनुदान पर कतला, रोहू. मृगल मत्स्य बीज प्रक्षेत्र झुमका बैकुण्ठपुर, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गेज (छरछा) बैकुण्ठपुर, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बेलबहरा मनेन्द्रगढ़, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र अअमहर सोनहत, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र आमाडांड खडगवां एवं मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जनकपुर भरतपुर में उपलब्ध है। हितग्राही को 2,000 रू0 जमा करने पर 4,000 रू0 का मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मत्स्य बीज का वितरण प्रथम आओ प्रथम पाओ पर आधारित है। किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी होने पर कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन कोरिया मों. 9981637025 पर संपर्क कर सकते है।
Leave A Comment