ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया :  जिले में ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ की होगी स्थापना
खेलों के प्रोत्साहन हेतु कार्य कर रहे संगठन एवं प्रशिक्षक हेतु खेल उपलब्धि रखने वाले खिलाड़ियों से प्रस्ताव 5 सितम्बर तक आमंत्रित
 
कोरिया : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन हेतु महत्वपूर्ण खेलो इंडिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की जा रही है। योजनान्तर्गत जिले मे लघु केन्द्र स्थापित किया जायेगा, जहां पूर्व चैम्पियन खिलाडियों के अनुभव का उपयोग नये खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर किया जाए। साथ ही योजना के द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इन पूर्व चैम्पियन खिलाडियों को इस कार्य से कुछ आय प्राप्त हो सके।
 
कोरिया जिले में खेल उपलब्धि रखने वाले इच्छुक खिलाडी, प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए निर्धारित प्रपत्र में अपना बायोडाटा जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में दिनांक 5 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्र. 9926156850 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ हेतु 14 खेलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें अर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, सायकिलिंग, फेंसिंग, हॉकी, जूडो, रोविंग, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफटिंग एवं कुश्ती शामिल है। इसके अतिरिक्त इसमें फुटबाल एवं देशी खेलों को भी शामिल किया जा सकता है।
 
इस प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक के रूप में मनोनित होने के लिए वह खिलाड़ी पात्र होगा, जिसने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फेडरेशन के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अंर्तराष्ट्रीय खिलाडी बना है या राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया है या ऑल इंडिया इंटरयुनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है अथवा सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में राज्य की ओर से भाग लिया है तथा उसकी उम्र 40 वर्ष तक है। खिलाडी की खेल उपलब्धियों के आधार पर उसे मिलने वाला मानदेय निर्धारित किया जायेगा, जो कि 03 लाख रू. प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होगा। ऐसे संगठन अथवा संस्थाएं जो पिछले 05 वर्षों से खेलों के प्रोत्साहन हेतु कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु अनुदान प्राप्त हो सकता है।
 
      उल्लेखनीय है कि ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ एक अशासकीय प्रशिक्षण केन्द्र होगा, जिसमें प्रशिक्षण कार्य करने वाले प्रशिक्षक को भारत सरकार से प्राप्त होने वाले अनुदान से वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। इस वर्ष प्राप्त प्रस्ताव में से 03 खेलो इंडिया लघु केन्द्र के संचालन हेतु प्रस्ताव का चयन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्राप्त प्रस्ताव को कलेक्टर के अनुशंसा पश्चात संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ को प्रेषित किया जायेगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook