महासमुंद : होम आइसोलशन वालों से जिला स्वास्थ्य ने की डेेली हेल्थ रिर्पोट देने की अपील
महासमुंद : जिले में कोविड-19 के उपचार के लिए तीन तरह की उपचार सेवाओं की सुविधा है। इनमें लक्षण रहित, लक्षण वाले और गंभीर मरीजों को उनके स्वास्थ्य एवं कोविड-19 की नियमावली के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इन दिनों घर में रह कर उपचार लेने वाले यानी होम आइसोलेटेड मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
वहीं, होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को नियमावली के तहत रोजाना अपने तापमान सहित उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर जैसी अनिवार्य जानकारी होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम (मो. 82693-79405 या दूरभाष क्र. 07723-222100, 222101) की ओर व्हाट्सऐप या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए भेजे जाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
होम आइसोलशन कंट्रोल रूम से मरीजों का निरंतर संपर्क बना रहे और अपेक्षाकृत अधिक रफ्तार से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से होम आइसोलेशन के जिला नोडल अधिकारी श्री संदीप ताम्रकार ने आमजन से अपील की है कि वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय पर प्रदाय करते रहें। जिला स्वास्थ्य से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार 07 अक्टूबर 2020 को शाम 05 बजे तक जिले में कुल 1,236 मरीजों को होम आसोलेशन में रहने की अनुमति दी गई।
जिनमें से अब तक कुल 825 ने होम आइसोलेशन की अवधि भी पूरी कर ली है। अब केवल 366 होम आइसोलेट प्रकरण ही एक्टिव बचे हैं। आंकलन में यह बात स्पष्ट हो रही है कि रोजाना औसतन जितने नवीन प्रकरण सामने आ रहे हैं। उसकी तुलना में जल्द स्वास्थ्य हाने वालों की संख्या पहले से कई गुना अधिक बढ़ गई है।
Leave A Comment