कोरिया : जिले में आज से 02 नवम्बर तक मनाया जायेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
कोरिया : कलेक्टर श्री एस एन राठौर के निर्देशन में भारत सरकार, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में 27 अक्टूबर 2020 से 02 नवम्बर 2020 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका विषय सतर्क भारत समृद्ध भारत है।
इस संबंध में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस अर्थात् 27 अक्टूबर 2020 को प्रातः 11ः00 बजे कोविड-19 महामारी के संक्रमण के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई जायेगी।
Leave A Comment