ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : धान खरीदी हेतु सभी तैयारी पूर्ण, जिले के 39 उपार्जन केन्द्रों में खरीदे जाएंगे धान
बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से प्रारंभ होगा। इस हेतु आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले के 37 समितियों के 39 उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन का कार्य किया जाएगा।

जिले में धान विक्रय हेतु 32 हजार 472 कृषकों ने पंजीयन काराया। धान उपार्जन केन्द्रों के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और निगरानी दलों का गठन किया गया है।
 
धान के अवैध व्यापार, परिवहन एवं धान उपार्जन केन्द्रों की समुचित निगरानी, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल का गठन किया गया है।

धान उपार्जन केन्द्र के लिए डाटा एंट्री आॅपरेटर, नमी मापक यंत्र, ड्रेनेज मटेरियल तथा स्टाॅफ के साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। अवैध धान परिवहन की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से धान खपाने हेतु धान संग्रहणकर्ता, कोचियों और परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हंै।

उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्र कपिलदेवपुर, कुसमी, कामेश्वरनगर, कोदवा, गोपालपुर, चांदो, जमड़ी, जिगड़ी, जोकापाठ (भरतपुर), डिण्डो, डीपाडीह, डोंगरो, त्रिकुण्डा, तातापानी, धंधापुर, पस्ता, बड़कागांव, बरतीकला, बरदर, बरियों, बलंगी, बलरामपुर, बसंतपुर, भुलसीकला, भंवरमाल, महाराजगंज, महावीरगंज, रघुनाथनगर, रनहत, राजपुर, रामचन्द्रपुर, रामनगर, वाड्रफनगर, विरेन्द्रनगर, सरना, सेवारी, सामरी एवं भेण्डरी में धान खरीदी की जायेगी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook