ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : एक्वेरियम में 30 प्रकार की रंगीन मछली देखकर पर्यटक होंगे मंत्रमुग्ध-मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रू. के फिश एक्वेरियम का लोकार्पण’

मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग कर मछली पकड़ने का लिया आनंद

मुख्यमंत्री ने जिला प्रषासन की सरहाना की, बोले पर्यटन क्षेत्र में मिलेगा बढ़ावा, आर्थिक क्षेत्र में होगी वृद्धि

कोरिया : अपने कोरिया जिला प्रवास पर आए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित रामानुज प्रताप सागर में संचालित झुमका बोट क्लब परिसर में 53 लाख रू. की लागत से निर्मित फिश एक्वेरियम का लोकार्पण किया।
No description available.

कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु झुमका सिंचाई जलाशय की परिधि में राज्य के प्रथम फिश एक्वेरियम की स्थापना की गई है, जिसकी लम्बाई 85 फीट और चैडाई 20 फीट है।
No description available.
 
53 लाख रूपये में बन कर तैयार इस फिश एक्वेरियम में 04 बड़े एक्वेरियम बनाये गये है जिसमें 30 प्रकार की रंगीन मछलियां रखी गयी हैं जिसे देखने से लोगों का मन आनंदित होगा।
No description available.

झुमका सिचाई जलाशय की विशाल जलराशि के मध्य निर्मित फिश एक्वैरियम पर्यटकों को आकर्षित करती है, इसके सौदर्य की प्रशंसा चारो तरफ हो रही है। फिश एक्वेरियम के दोनो तरफ रंगीन फौव्हारे की स्थापना की गई है, जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री ने किया है।
No description available.

साथ ही झुमका सिचाई जलाशय की परिधि में नौका विहार हेतु 03 मेकेनाईज्ड स्पीड बोट एवं 04 पैडल बोट एवं झुमका जलाशय से लगे भाग को सी बीच का रूप दिया गया है एवं योगा सेन्टर बनाये गये है। जलाशय के मध्य में जेटी प्लेटफार्म के माध्यम से सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया है, जो पर्यटको के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है।
No description available.

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बोटिंग कर मछली पकड़ने का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों को मछली  पकड़ने प्रोत्साहित किया तथा  सभी मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मछली पकड़ते हुए खुषी जाहिर की।
No description available.

उन्होंने जिले की ऐसी व्यवस्था को देखकर प्रषासन की सराहना करते हुए कहा कि फिष एक्वेरियम के बनने से पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा एवं आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राश्ट्रीय आजीविका मिषन बिहान अंतर्गत संचालित फिष एक्वेरियम परिसर में लगे केंटिन स्टाल का अवलोकन किया।
No description available.

जहां भेलपुरी, पानी पुरी, मन्चुरियन, इडली, माॅलपोआ, मंगुड़ी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। जिससे पर्यटक आकर्शित होंगे। इसके लिए उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। मुख्यमं़त्री श्री बघेल ने दोना पत्तल निर्माण, साबुन निर्माण जैसे विभिन्न स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। महिला स्व सहायता के महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल को अपने बीच पाकर खुषी जाहिर कर स्वागत एवं धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर, प्रभारी मंत्री डाॅ. षिव कुमार डहरिया, स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल,  सरगुजा संभाग आयक्त सुश्री जेनेविवा किन्डो, सरगुजा आईजी श्री रतन लाल डांगी, कलेक्टर श्री एसएन रौठार, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook