ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : जिले में अब तक में 3498 किसानों ने बेचा 148416.4 क्विंटल धान
अब किसान डायल 112 एवं डायल 100 से धान खरीदी की समस्याए भी बता सकेंगे

कोरिया : राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश में डायल 112 एवं डायल 100 से अब किसानों को धान बेचने सहित अन्य समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। धान खरीदी के सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए किसानों को यह सेवा मुहैया की गई है।

राज्य शासन से मिले निर्देश के फलस्वरूप कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने बताया कि किसानों के पंजीयन, रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या आदि की आवश्यकता होने पर अब किसान डायल 112 एवं डायल 100 में कॉल करके भी जानकारी दे सकते हैं।
 
डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान  किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 3498 किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में 148416.4 क्विंटल धान कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विक्रय किया है।

कलेक्टर श्री एसएन राठौर के मार्गदर्शन में जिले में धान उपार्जन की समुचित प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी केंद्रों में किसानों की सुविधा के अनुसार धान खरीदी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान केंद्र में लाने की अपील की है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने किसानों को केंद्र में मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर आने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook