ब्रेकिंग न्यूज़

 शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 04 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा -जय प्रकाश ठाकुर 

दंतेवाड़ा : श्री विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑप्स) सी.आर.पी.एफ. दंतेवाड़ा, श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 बटालियन सी.आर.पी.एफ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे हैं "बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते " नक्सल विरोधी अभियान के तहत शासन की पुनर्वास नीति और नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के चलते कुल 04 नक्सल सदस्यों ने दिनांक 18/01/2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) केरिपुबल रेंज दन्तेवाडा मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कमाण्डर / सदस्य 1 फुलपाड मिलिशिया सदस्य हरुमा उर्फ गुकेश पिता राजा, उम्र 32 वर्ष, गाम फुलपाड धाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा 2 फुलपाड मिलिशिया सदस्य मुक्का बट्टी पिता जोगा बट्टी उम्र 35 वर्ष, ग्राम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा.3. फुलपाङ डीएकेएमएस सदस्य हडमा राम महावी पिता भीमा मडानी उम्र 10 वर्ष, गम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा 4. फलपाड डीएकेएमएस सदस्य सुक्का मडावी पिता कोशा मडावी, उम्र 38 वर्ष गाम फुलपाद थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाड़ा के रहने वाले है उक्त सभी माओवादी विचारधारा से तंग आकर 231 वी वाहिनी सी०आर०पी०एफ० के प्रयासों से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आज श्री विनय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक (परि) केरिपुबल दन्तेवाडा, श्री सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेट 231बटालियन केरिपुनल, श्री सिद्धाथ तिवारी (मा.मु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेनाडा, श्री मुनीश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारों (ऑप्स) - 231 बटालियन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु. से.), उप पुलिस अधीक्षक श्री कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

उका नक्सली सदस्य नक्सली कमाण्डर आयतु सन्ना सोढी, लखमा, मडकामी हिडमा किरन के कहने पर नक्सली संगठन से जुड़कर मिलिशिया सदस्य का कार्य कर रहे थे जिसमें संतरी ड्यूटी, नक्सलीयों के लिए खाने की सामग्रीयों की आपूर्ति करना मीटिंग के लिए गांव वालों को डरा धमका कर इकट्ठा करना, जगह जगह पर माओवादी विचारधारा का बैनर / पोस्टर लगाना तथा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए आई०ई०डी० लगाना तथा फोर्स के आने की सूचना देने का कार्य करते थे ।
No description available.

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook