ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


बेमेतरा : राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 04 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 प्रकरण मे ग्राम-भोईनाभाठा, तहसील बेमेतरा निवासी धनेश्वरी पाटिल की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन महेन्द्र पाटिल, ग्राम एवं तहसील-थानखम्हरिया निवासी राखी सिन्हा की सर्प के काटने सेे मृत्यु होने पर परिजन कृष्णा सिन्हा कोे, तहसील साजा के ग्राम कंदई निवासी राजकुमार की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन जगराखन निषाद को एवं ग्राम परसबोड़ निवासी सेवती साहू की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन गिरवर साहू को 4-4 लाख रुपए (कुल 16 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook