ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द : कलेक्टर ने आॅगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर भोजन गुणवत्ता जांची

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


हितग्राहियों से हुए रू-ब-रू गुणवत्ता एवं उपलब्धता के बारें में ली जानकारी

महासमुन्द : जिले के आॅगनबाड़ी केन्द्रों में माह फरवरी की पहली तारीख से कुपोषित बच्चें और 15 से 49 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन गुणवत्तापूर्ण स्वादिष्ट भोजन देने की शुरूआत की गई है। इसके लिए जिला खनिज न्यास निधि से आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है।
No description available.

अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् आॅगनबाड़ी केन्द्रों में गुणवत्ता और हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने की स्थिति पर लगातार निगाह रखीं जा रही हैं।
No description available.
 
कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज विकासखण्ड बसना के ग्राम हाड़ापथरा आॅगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्धता के बारें में जानकारी ली।

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी जांची। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, महिला एव ंबाल विकास अधिकारी श्री मनोज सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इस मौकें पर उन्होंने आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और आॅगनबाड़ी में जरूरी चीजों की जानकारी ली। आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 01 फरवरी से शुरू हुआ है।
 
गरम भोजन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दिया जाएगा। कार्यकर्ता ने बताया कि आॅगनबाड़ी केन्द्र में बर्तन और गैस की व्यवस्था है। कलेक्टर ने कहा कि गरम भोजन की राशि सीधे आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता के बैंक खातें में आएगी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook