ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द : सेना भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग में तीन मार्च से होगा

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


महासमुन्द : भारतीय थल सेना द्वारा सेना भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 03 मार्च से आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 12 मार्च तक चलेगी। भर्ती रैली में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकेंगे, जिनके द्वारा 31 मार्च 2020 तक आवेदन किया गया था।

जिन अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किये है, वे 17 फरवरी से 03 मार्च तक वेबासाईट www.joinindianarmy.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
 
भर्ती के दौरान दुर्ग पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों की सहायता से उनके रहने-खाने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैय्या कराई जा रही है।
 
इसके लिए बस स्टैंड सहित महत्वपूर्ण जगहों पर फ्लैक्स आदि के माध्यम से युवाओं को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है, जिससे युवाओं को भटकना नहीं पड़े।

महिलाओं को अपने काम से अपनी पहचान बनाने का हौसला देती बिहान योजना’
 
’खड़गवां में स्व सहायता समूह द्वारा कैफेटेरिया का हो रहा बेहतर संचालन’

कोरिया 17 फरवरी 2021/राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान योजना महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने काम से अपनी पहचान बनाने का हौसला दे रही है।
 
बिहान योजना के तहत जनपद पंचायत खड़गवां में मां शक्ति स्व सहायता समूह के द्वारा बिहान कैफेटेरिया एवं बिहान गढ़ कलेवा की शुरुआत की गई है और माताओं एवं बहनों के अथक परिश्रम से इस कैफेटेरिया का कुशलतापूर्वक संचालन भी किया जा रहा है। धीरे-धीरे समूह की महिलाएं सफलता की सीढ़ी चढ़ने में कामयाब हो रही हैं।

एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक श्री रामेन्द्र सिंह ने समूह एवं उनके कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खड़गवां में मां शक्ति स्व सहायता समूह के द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत आजीविका गतिविधि के रूप में बिहान कैफेटेरिया एवं बिहान गढ़कलेवा की शुरुआत वर्ष 2020-21 में की गई।
 
इसके लिए लागत राशि 1 लाख 20 हजार रुपये रही। कैफेटेरिया के कुशल संचालन से अब तक स्व सहायता समूह को 30 हजार तक की आमदनी हो चुकी है।

इस आजीविका गतिविधि को समूह से जुड़े 10 सदस्यों में से 5 सदस्यों के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस काम से महिलाओं को आय का जरिया मिला है और वे स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अपने परिवार को आर्थिक सुदृढ़ता देने में सक्षम हो रही हैं।

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook