ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुन्द : कलेक्टर ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा'


निर्भिक होकर टीका लगवाएं, कोविड वैक्सीन सुरक्षित और असरदार: कलेक्टर

महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज शाम जिला अस्पताल के टीकाकरण सेंटर में कोविड-19, वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। कलेक्टर श्री सिंह ने इससे पहले 08 फरवरी को पहला डोज लगवाया था।
 
इस तरह आज 28 दिन पूर्ण होने पर कोविड वैक्सीन सेंटर पहुंचकर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को उन्होंने टीकाकरण केन्द्र में सेवाएं दे रही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।

कोविड से बचाव के लिए यह टीका वरदान है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि पात्र हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केन्द्र में आकर टीका लगवा सकते हैं। कोविड से सुरक्षा के लिए यह टीका वरदान है। सरकार के निर्देशानुसार 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा विशेष सूचीबद्ध बीमारियों के साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में आने वाले व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।

         कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीन के पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाना जरूरी है। दूसरा डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर इम्यूनिटी विकसित होती है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना जरूरी है।

जिससे कोरोना संक्रमण से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकें। कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्र में प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीका लगवाया। गेट पर दोनों हाथों को सेनेटाइज कर केन्द्र में प्रवेश किया। इसके बाद टीकाकरण पोर्टल पर एंट्री करवाने के उपरांत टीका लगवाया। टीका लगने के बाद वे वेटिंग कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में आधा घंटा रूके।

इस दौरान टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। टीकाकरण केन्द्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, सीएमएचओ डॉ एन.के. मंडपे, डिप्टी कलेकटर सुश्री पूजा बंसल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविन्द गुप्ता सहित टीकाकरण के स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook