ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : 24 को सरायपाली में सरस मेला सह बिहान सम्मेलन

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


महासमुंद : महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली जनपद परिसर में सरस मेला सह बिहान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व सहायता समूहों को प्रशिक्षण हेतु प्रेरणा एवं उनके द्वारा तैयार उत्पादों के प्रचार के साथ इसका उद्देश्य आधुनिक बाजार में स्वदेशी उत्पादों और इससे जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है। यह मेला जनपद परिसर सरायपाली में बुधवार 24 मार्च को आयोजित होगा। सुबह 9 बजे से शाम आठ बजे तक मेले में जा सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क है।

उन्होंने कहा कि लोग कोविड नियमो का पालन करें और मास्क का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मेलें में कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। जहां बिहान की महिलाओं को कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने और दो गज की दूरी, समय-समय पर हाथ धोना और माॅस्क लगाना आदि के बारें में बताया जाएगा। ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जा-जाकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें। डाॅ. मित्तल ने बताया कि 25 मार्च को सिरपुर राम वन गमन पथ के सौंदर्यीकरण हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केन्द्र के लोगों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर लगे पेड़ों पर पेंटिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में लगे लोगों को भी कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा और सावधानियों के बारें में बताया जाएगा। ताकि वे भी अपने इलाकें में जाकर लोगों को जागरूक कर सकें।

इस मेले में सरायपाली ब्लॉक के लगभग 25 बिहान समूह की दीदियाँ अपने स्टाल लगायेंगी। कोरोना को ध्यान में रखते हुए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह मेला एक बड़े उद्देश्य के साथ लगाया गया है ‘स्वावलंबन, स्वरोजगार अउ सबके कल्याण  लाए बर सब के जीवन म नवा बिहान थीम से आपको यह बात समझ में आ जाएगी।

    एक तरफ जहां गांव के उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं महिला सशक्तीकरण पर भी जोर है। यह मेला एक दिवसीय है 25 मार्च तक रहेगा। सरस मेले में सरायपाली विकासखंड स्व सहायता समूहों के हस्त शिल्प एवं विभिन्न उत्पाद खरीद-बिक्री सह प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध होंगे।वही विभिन्न विभागों की योजनाओं की भी जानकारी मिलेंगी।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook