महासमुंद : आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम छिबर्रा निवासी श्री दशरथ बरिहा की मृत्यु 10 जुलाई 2017 को पानी में डूबने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती उरकुली बरिहा के लिए एवं ग्राम ईच्छापुर निवासी चित्रसेन बरिहा की मृत्यु 04 जून 2019 को सर्प के काटने से होने पर उनके पिता श्री सुफल बरिहा के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हंै।
Leave A Comment