ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : जिले के 65 स्थलों पर पात्र लोगों का किया जाएगा टीकाकरण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
कलेक्टर ने पात्र नागरिकों को सत्र स्थल पर जाकर टीकाकरण कराने की कि अपील

प्रथम डोज के टीके लगने के 06 सप्ताह के बाद वाले द्वितीय डोज का लगवाएं टीका

महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखकर उसके बचाव एवं नियंत्रण के लिए शुक्रवार 30 अप्रैल को संयुक्त रूप से 65 स्थलों पर वैक्सीनेशन लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत् करने एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इन कोविड-19 सत्र स्थल पर वैक्सीनेशन का कार्य प्रातः 09ः00 बजे से प्रारम्भ  किया जाएगा। जिसमें 45 वर्ष से 59 वर्ष के को-माॅर्बिड एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गांे के लोगों का टीकाकरण किया जाना है। जिन्होंने 06 सप्ताह के पूर्व प्रथम चरण का टीकाकरण कराया है। ऐसे ही पात्र व्यक्तियों को द्वितीय चरण के टीकाकरण के लिए संबंधित स्थलों पर आना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बागबाहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खल्लारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूकोना, एच.डब्ल्यू.सी. बकमा, एच.डब्ल्यू.सी. पंडरीपानी, एच.डब्ल्यू.सी. कुसमी, एच.डब्ल्यू.सी. कोसमर्रा, एच.डब्ल्यू.सी. बोकरामुड़ा, एच.डब्ल्यू.सी. सुखरीडबरी एवं एच.डब्ल्यू.सी. कौंसरा में टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह बसना विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्बर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़े साजापाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंवरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोली, एच.डब्ल्यू.सी. जमदरहा, एच.डब्ल्यू.सी. चिमरकेल, एच.डब्ल्यू.सी. कुदारीबाहरा, एच.डब्ल्यू.सी. नवगढ़ी, एच.डब्ल्यू.सी. सिंघनपुर, एच.डब्ल्यू.सी. संतपाली, एच.डब्ल्यू.सी. भूकेल, एच.डब्ल्यू.सी. बड़े ढाबा, एच.डब्ल्यू.सी. खोगसा, एच.डब्ल्यू.सी. बिछिया, एच.डब्ल्यू.सी. धानापाली एवं एच.डब्ल्यू.सी. रसोड़ा में टीकाकरण किया जाएगा।

महासमुन्द विकासखण्ड के अंतर्गत जिला चिकित्सालय महासमुन्द, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महासमुन्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरकोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेवा, एच.डब्ल्यू.सी. गढ़सिवनी, एच.डब्ल्यू.सी. पचरी एवं एच.डब्ल्यू.सी. तुरेंगा में टीकाकरण किया जाएगा। पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुरकोनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिरदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्डीह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिथीडीह, एच.डब्ल्यू.सी. सुखीपाली, एच.डब्ल्यू.सी. सावित्रीपुर, एच.डब्ल्यू.सी. लारीपुर, एच.डब्ल्यू.सी. लिलेसर एवं एच.डब्ल्यू.सी. मुढ़ीपार में टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली (ए), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली (बी), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलोदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंघोड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तोषगांव, एच.डब्ल्यू.सी. केंदुवा, एच.डब्ल्यू.सी. केंदुढार, एच.डब्ल्यू.सी. किसड़ी, एच.डब्ल्यू.सी. बिरकोल, एच.डब्ल्यू.सी. बानीगिरोला, एच.डब्ल्यू.सी. रूढ़ा, एच.डब्ल्यू.सी. अमरकोट, एच.डब्ल्यू.सी. अंवलाचक्का, एच.डब्ल्यू.सी. बिलईगढ़ एवं एच.डब्ल्यू.सी. बांजीबहाल में पात्र लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook