महासमुन्द : दिव्यांगता प्रमाण पत्र ऑनलाईन यूडीआईडी पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाएगा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार नियमावली 2017 के नियम 18 के उप नियम (5) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्रीय सरकार, तारीख 1 जून 2021 को इस तारीख के रूप में नियत करती है।
जिस तारीख से दिव्यांगता प्रमाण पत्र केवल निर्दिष्ट UDID Portal : www-swavlambancard-gov-in के माध्यम से अधिसूचित सक्षम चिकित्सा प्राधिकारियों द्वारा प्रदान किया जायेगा। विभाग द्वारा इस संबंध में भारत का राजपत्र अधिसूचना ेव 1736 (म्) दिनांक 05 मई 2021 जारी किया गया है। अब दिव्यांगता प्रमाण पत्र केवल ऑनलाईन UDID Portal : www-swavlambancard-gov-in के माध्यम से जारी किया जाएगा।
Leave A Comment