महासमुंद : कलेक्टर श्री सिंह ने किया आधार सेवा केन्द्र का फीता काट कर शुभारंभ
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आमजन के आधार कार्ड से संबंधित कार्य होंगे
कलेक्टर ने दो बच्चों को उनके आधार में बायोमेट्रिक सुधार की प्रति सौंपी

महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डिजिटल आधार सेवा केन्द्र का फीता काट कर शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री सिंह ने दो बच्चों समर्थ साहू और कुशल साहू के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, की प्रति सौंपी। यह आधार सेवा केन्द्र लोक सेवा केन्द्र (सी.एस.सी ) द्वारा संचालित है। आधार सेवा केन्द्र का संचालन कार्यालयीन दिवस एवं समयानुसार किया जावेगा।

आधार केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक अपडेशन के साथ-साथ सी.एस.सी. के अंतर्गत आने वाली सेवाओं का संचालन किया जाएगा। यह डिजिटल आधार सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 23 में स्थित है। इसके खुल जाने से लोगों को आधार बनवाना, आधार अपडेट करना एवं उसमें जरूरत एवं आवश्यकतानुसार सुधार करवाने की सुविधा मिलेगी। इस आधार सेंटर पर ऑनलाइन आधार कार्ड निकालने का काम भी किया जाएगा। यहां आकर अब आमजन आधार कार्ड से संबंधित अपने सभी कार्य करा सकते हैं।

इसके खुलने से अंचल के आसपास के रहवासियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। डिजिटल सेवा केन्द्र शुरू होने के कारण टोकन सिस्टम के माध्यम से सेवाएं दी जाएगी। अब लोगों को लाइन मे घण्टों खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। इस केन्द्र मे उपलब्ध सेवाएं जैसे आधार बनवाना, आधार में पता अपडेट, फोटो, बायोमेट्रिक अपडेट, नाम, लिंग, जन्म तिथि अपडेट, मोबाईल, ई-मेल अपडेट, आधार डाउनलोड और कलर प्रिन्ट शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री जोगेंद्र नायक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, ई-जिला प्रबंधक श्री भूपेन्द्र अबिलंकर एवं अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Leave A Comment