महासमुंद : जिले में 01 जून से अब तक 165 मि.मी. औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा महासमुन्द तहसील में
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुन्द जिले में मानसून पूरी तरीके से सक्रिय है। इसके चलते जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश होना शुरू होना शुरू हो गई है। किसानों के भी चेहरे खिले हुए है। वें भी खेतों में तैयारी करते नजर आ रहें हैं। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से अब तक 165.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार वर्षा में सर्वाधिक वर्षा महासमुन्द में 230 मिली मीटर वर्षा दर्ज। वहीं पिथौरा में 164 मि.मी., बागबाहरा में 170 मि.मी., सरायपाली में 85 मि.मी और बसना में 167 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment