ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : कलेक्टर ने की कृषि से जुड़े विभागों के जिला स्तरीय कामकाज की समीक्षा की, खाद-बीज के वितरण की जानकारी ली

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

No description available.

 
महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कृषि से जुड़े विभागों की जिला स्तरीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के गौठानों को बहुउपयोगी और बहुउद्देश्यीय कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाए। इससे और स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन के लिए भी कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को इस दिशा में जागरूक कर कार्य योजना बनाई जाए। समीक्षा बैठक में कृषि, खाद्य, पशुधन, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारिता, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी तथा मार्कफेड अधिकारी उपस्थित थे ।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान के बदले अन्य फसल लेने एवं वृक्षारोपण हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की गई है। कृषि विभाग के अधिकारी जिले के किसानों की हर संभव मदद करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने गौठानों के माध्यम से बनाए गए उपयोगी वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा तथा कहा कि इससे रसायनिक खाद् जैसे डी.ए.पी तथा यूरिया आदि की निर्भरता भी कम की जा सकती है। उन्होंने चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी, फसलों के लिए खाद-बीज के वितरण की जानकारी भी ली। उन्होंने खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण रखने कहा।
 
उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोका-छेका अभियान, गांवों में चारागाह के लिए अतिक्रमित भूमि को रिक्त करवाने एवं उसमें उन्नत किस्म के चारे उगाने की कार्ययोजना की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों में चारागाह बनाने और इनमें अच्छी किस्म का चारा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी एक जुलाई से प्रदेश भर में चलाए जाने वाले रोका-छेका अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन कर लोगों का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने इसके लिए गौठान प्रबंधन समिति बैठक आयोजित करने, गौठानों में पशु चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। धान खरीदी केन्द्र से धान उठाव की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा शेष रह गए धान का उठाव शीघ्र करवाने के निर्देश दिए।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook