महासमुंद : सद्भावना दौड़ 14 अगस्त को
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : प्रतिवर्ष की भाॅति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल शनिवार 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन होगा। इस दौड़ में कोविड गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने दिए है।
खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने बताया कि दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ जिला मुख्यालय बरोंडा चैंक से प्रातः 07ः30 बजे शुरू होगी। मुख्यालय के मुख्य चैंक - चैराहों, सतबहनिया चैक, टाऊन हाॅल होते हुए कचहरी चैक में खत्म होगी।
खेल अधिकारी श्री धृतलहरे ने इस सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, मीडिया एवं पत्रकार, एन.सी.सी., स्काऊट, एन.एस.एस., रेडक्राॅस, पुलिस, वन विभाग, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएॅ, शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएॅ, खेल संघ एवं खिलाड़ी इत्यादि से भाग लेने हेतु प्रातः 07ः00 बजे बरोंडा चैंक में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।
Leave A Comment