ब्रेकिंग न्यूज़

   महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने किया कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 23 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

  महासमुन्द : महासमुंद 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 75 वें  स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
No description available.

इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 23 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इनमें कृषि विभाग के श्री भूषण साहू, जिला पंचायत से सुश्री प्रेमलता सूर्यवंशी, श्रीमती वर्षा बघेल, श्री हरेन्द्र निषाद, श्री सुभाष धीवर, स्वास्थ्य विभाग से सर्वश्री दीपक तिवारी,  अगेश कुमार यादव, तरूण सोनवानी, शिक्षा विभाग से सर्वश्री टिकेश्वर सिदार, राजेश कुमार भोई, समीर चन्द्र प्रधान, पंचानंद भोई, जे.के. महापात्र, आर.के. पटेल, यज्ञ राम सिदार, राजस्व विभाग से सर्वश्री राजकुमार चन्द्राकर, लोकेश साहू, संजय कुमार कोसरिया, किरण कुमार नेताम, प्रदीप कुमार प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती विमला पांडव, कु. दशोदा एवं निर्वाचन शाखा से श्री अमित कुमार साहू शामिल है।
No description available.

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सीमा ठाकुर, डाॅ. नेहा कपूर, सुश्री पूजा बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी ने किया।
No description available.

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook