महासमुन्द : प्राकृतिक आपदा में मृत तीन लोगों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने प्राकृतिक आपदा में तीन व्यक्तियों की अलग-अलग घटनाओं में मृत्यु होने पर 16 लाख रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इनमें दो लोग ग्राम खोगसा, चौकी भंवरपुर, तहसील बसना के कु. पुष्पा यादव और श्री द्वारिका प्रसाद की मृत्यु सर्पदंश से हुई है। इसी प्रकार लक्ष्मी कुमारी निवासी सोनदादर, तहसील बागबाहरा की मृत्यु आग में जलने के कारण हुई है। इनके निकटतम आश्रितों को चार-चार लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
Leave A Comment