महासमुन्द : आरबीसी 6-4 के तहत् चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुन्द : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के स्वजन के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम किशनपुर निवासी श्री प्रकाश की मृत्यु सॉप के काटने से होने पर उनके पिता श्री ऋषिकेश के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।
Leave A Comment