ब्रेकिंग न्यूज़

 मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर करे मताधिकार का प्रयोग

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 2 और 3 को विशेष शिविर

बेमेतरा : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान पहले 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक चल रहा है। जिसकी तिथि में वृद्धि कर 11 सितंबर 2023 कर दी गयी है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्व की भांति 2 सितंबर 2023 (शनिवार) एवं 3 सितंबर (रविवार) 2023 को विशेष शिविर आयोजित होंगे। जिसमें आम नागरिक अपने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आगामी निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं।
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूरे हो रहे, तो वह युवा मतदाता बनने हेतु, जिस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी है वहां के बी.एल.ओ. से संपर्क कर फॉर्म 6 प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता बनने के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करने वाला कोई प्रमाण पत्र के साथ एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। फार्म 6 जमा कर मतदाता बन सकते है।
 
इसी प्रकार मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म 7 भरा जा सकता है, यदि मतदाता सूची में नाम पता ठीक करवाना है तो इसके लिए फार्म 8 भरना होगा। उसी विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन होता है तो इसके लिए फॉर्म 8(क) भर सकते है। उक्त सभी कार्य के लिए फार्म निःशुल्क है। समस्त फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा कर विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान कर सकता है। इस हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। विशेष अभियान के दौरान दिव्यांगजन, थर्ड जेण्डर के लोगों के नाम भी सूची में जोड़ा जा रहा है। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान से वंचित हो सकते है। मतदाता अपने वोटर आईडी का सरल क्रमांक और भाग संख्या देखने हेतु लिंक में सर्च कर सकते है। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में संशोधन व अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook