जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू हो गया है
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शुरू हो गया है। इससे किसान और सहकारी समिति ने राहत की सांस ली है। उठाव होने से अब खरीदी केंद्रों में धान रखने के लिए जगह की कमी नहीं होगी।
बीते 01 नवंबर;(बुधवार) से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। शुरुआत में जिले के 106 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का टोकन कट गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल धान की खरीद की गयी।
Leave A Comment