ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया जाये: कलेक्टर श्री एल्मा
योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये

बेमेतरा : कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में विधानसभा सामान्य निर्वाचन - 2023 की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समय सीमा की बैठक ली गई। बैठक में सभी जिलाधिकारियों उपस्थित थे। बैठक के शुरुआत में कलेक्टर श्री एल्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों-कर्मचारियों आभार व्यक्त किया गया।
 
कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य में निकाली जाएगी। जिसमें भारत सरकार द्वारा चालाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। बेमेतरा जिले में इस कार्यकम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें समस्त विभागों के विकास मूलक कार्यों का यात्रा के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए ज़िला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन कर लें। योजनाओं से पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook