ब्रेकिंग न्यूज़

 कोरिया : जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आये श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु दी जा रही बसों की सुविधा, बसों के सेनेटाइजेशन एवं भोजन की भी पर्याप्त व्यवस्था

कोरिया 18 मई : राज्य में श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से श्रमिक राज्य में वापस आ रहे हैं। उनके सही सलामत घर वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा समुचित प्रयास किया जा रहा है। कोरिया जिले में प्रवासी श्रमिकों और अन्य नागरिकों के उनके सकुशल प्रदेश वापसी के बाद उनके गांव और जिले तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बसों की सुविधा दी जा रही है।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों को लाने-ले जाने के लिए लगाई गई सभी बसों को सेनेटाइज किया गया है। अब तक नगरीय निकायों में बाहर से आये 100 श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी शामिल है। इसके साथ ही नगरीय निकायों में पहुंचे अब तक 217 श्रमिकों को भोजन प्रदाय किया गया है, जिसमें 174 पुरूष एवं 43 महिलाएं शामिल हैं।

इसी तरह जनपद पंचायत में भी श्रमिकों के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले की समस्त जनपद पंचायतों में 226 श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही नगरीय निकायों में पहुंचे अब तक 256 श्रमिकों को भोजन प्रदाय किया गया है, जिसमें 200 पुरूष एवं 56 महिलाएं शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यो में फंसे प्रवासी श्रमिको की सकुशल वापसी हो रही है। प्रवासी श्रमिकों की जिले वापसी के बाद जिले में चेक पोस्ट में स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी श्रमिकों को उनके गांव में संचालित क्वारंटाइन सेंटर तक बसों के माध्यम से सकुशल सुरक्षित पहुँचाया जा रहा है। क्वारंटाइन केंद्रों में प्रवासी श्रमिकों के लिए स्वल्पाहार और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook