प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 02 हितग्राही को 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृत
सूरजपुर : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री के0पी0 साय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 02 हितग्राही जो विकासखण्ड सूरजपुर ग्राम केषवनगर से मृतिका कुमारी चंदा सिंह आत्मज छेरतु सिंह जाति गोंड़ की मृत्यु 03 मार्च 2019 को रेड नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतिका के निकटतम वारिस उसकी पिता छेरतु सिंह को एवं ग्राम रामनगर से मृतक रामनारायण आत्मज फुलचंद जाति गोंड़ की मृत्यु 09 जून 2019 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण विपत्तिग्रस्त व्यक्ति मृतक के निकटतम वारिस उसकी पत्नि फुलबसिया को चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।
Leave A Comment