सूरजपुर : अज्ञात शव की जानकारी
सूरजपुर 22 मई : पुलिस अधीक्षक श्री रोजष कुकरेजा से प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात शव महिला उम्र लगभग 50 वर्ष, रंग गेहुॅवा, उंचाई 5 फीट, चेहरा गोल, बाल काला, शरीर सामान्य बदन, गले तथा हाथ में गोदना गोदा हुआ है, पहनावा हरा रंग का छीटदार साड़ी ब्लाउज एवं नीला रंग का पेटीकोट पहनी है। थाना भटगांव के मर्ग क्रमांक 26/20 धारा 174 जा0फौ0 अज्ञात मृतक महिला उम्र करीब 50-55 वर्ष जिसकी सूचना 12 मई 2020 को सूचक सरपंच राजेन्द्र कुमार बेक चन्दरपुर थाना भटगांव जिला सूरजपुर (छ0ग0) के द्वारा बताया गया कि ग्राम चन्दरपुर स्थित बांध के पानी में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 50 वर्ष का शव तैर रहा है। रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतिका महिला के बारे में पतासाजी किया गया जो आज दिनांक तक पता नहीं चला है। जो किसी व्यक्ति को पता चलने पर थाना प्रभारी भटगांव में व दूरभाष नम्बर 9479193922 पर एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में व दूरभाष नम्बर 9479193999, 9575770004 पर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में व दूरभाष नम्बर 07775-266579 में संपर्क कर सूचित किया जा सकता है।
Leave A Comment