उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान की बैठक
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : जिला शिक्षा कार्यालय में उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान अंतर्गत आवश्यक बैठक का आज आयोजन किया गया। उक्त बैठक में कार्यक्रम के क्रियान्वयन, कुशल प्रशिक्षकों एवं स्वयं सेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण तथा वातावरण निर्माण हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे ने संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों को उल्लास अभियान का प्रचार प्रसार करने,पोर्टल में पंजीकृत असाक्षरों तथा स्वयं सेवी शिक्षकों को नव भारत साक्षरता के अनुरूप तैयार करने एवं विशेष रूप से हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों के बच्चों को स्वयं सेवी शिक्षकों के रूप मे जोड़ने तथा 10 असाक्षरों को साक्षर बनाने पर बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक का लाभ मिलने की जानकारी से उन्हें अवगत करा कर इस राष्ट्रीय मह्त्व के अभियान में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।
सहायक परियोजनाअधिकारी सुनील कुमार झा ने बताया कि दिनाँक 28 एवं 29 अगस्त 2024 को कुशल प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में दिया जाएगा, साथ ही उक्त दिवस को एक जागरुकता रैली भी होगी। दिनाँक 30/08/2024 को उल्लास कार्यक्रम को ज़न ज़न तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है, उक्त कार्यक्रम में सभी
विकासखंड से स्वयं सेवी शिक्षकों तथा असाक्षरों की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तुति दी जाएगी। आज की बैठक में डाईट प्राचार्य जे. के. घृतलहरे, विकास खंड के बी. आर. सी. खोमलाल साहू, राजेन्द्र साहू, बी.डी. बघेल, जगजीवन साहू, डी.एल. सी.ऊषा किरण पांडेय, प्रशिक्षक बी.एल. साहू, विधि शर्मा, बलदाऊ पटेल, पद्मन सिंह एवं उल्लास कार्यालय प्रभारी पूर्णिमा उपस्थित थीं।
Leave A Comment