महासमुंद : श्रीमती अर्चना शर्मा महासमुंद के बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में सहायक के रूप में नियुक्त
महासमुंद 30 मई : कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों की सहायता एवं नियंत्रण कक्ष की सतत् निगरानी के लिए उनके कार्यों का सम्पादन करने के लिए तहसील कार्यालय पिथौरा में पदस्थ पटवारी श्रीमती अर्चना शर्मा को महासमुंद के बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में सहायक नियुक्त कर आगामी आदेश तक संलग्न किया गया है।
Leave A Comment