ब्रेकिंग न्यूज़

प्रथम चरण के सत्यापित गिरदावरी प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करने

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

उपखंड एवं जिला अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
 
चयनित अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण 6 नवम्बर को
 
महासमुन्द : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए फसल धान की प्रविष्टियों का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भुईयां सॉफ्टवेयर में प्रविष्ट फसल धान की प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टियों की रैंडम जांच का निर्देश जारी किया है। इसके तहत, उपखंड और जिला स्तर के अधिकारियों को चयनित खसरों का भौतिक सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन का यह कार्य चरणबद्ध रूप में किया जाएगा।
 
प्रथम चरण के तहत सत्यापित गिरदावरी प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए जिले के उपखंड एवं जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर पर एन.आई.सी. टीम द्वारा चयनित अधिकारियों को 6 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे भौतिक सत्यापन ऐप का उपयोग कर सकें।
 
सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारी दिए गए लिंक  https://fcs.cg.gov.in/   से “भौतिक सत्यापन ऐप“ डाउनलोड कर, अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करेंगे और चयनित खसरा प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे। तकनीकी सहायता के लिए श्री देवेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबरः 8889870080) और श्री प्रशांत जोशी (मोबाइल नंबरः 98274-83614) से संपर्क किया जा सकता है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook