जशपुरनगर : क्वारंेटाईन सेंटर में 3749 श्रमिकों को रखा गया है, पुरूष 3302 एवं 447 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 18 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3749 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3302 एवं महिलाओं की संख्य 447 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 285 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 172 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 455 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 636 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 794 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 363 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 534 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 510 लोगों को रखा गया है।
कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।
Leave A Comment