जशपुरनगर : जिले में अब तक 197.8 मिमी वर्षा
जशपुरनगर 18 जून : जशपुर जिले में अब तक 197.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षां की तुलना में 18 जून तक औसत वर्षा 46.9 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले मेें 48.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 282 मिमी, मनोरा में 121.8 मिमी, कुनकुरी में 288.4 मिमी, दुलदुला में 250.8 मिमी, फरसाबहार में 138.4 मिमी, बगीचा में 140 मिमी, कांसाबेल में 134.9 मिमी एवं पत्थलगांव में 226.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Leave A Comment