जशपुरनगर : ग्राम फरसाकानी में रोकाछेका कार्यक्रम का शुभारंभ
जशपुरनगर 19 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम फरसाकानी में रोका छेका कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, जनपदपचंायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना मिंज, जनपदपचंायत उपाध्यक्ष मोहम्मद शेराज खान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एसडीएम श्री रवि राही, जनपद पंचायत सीईओ श्री रघुनाथ राम, कृषि अधिकारी एम.आर.भगत, पशुचिकित्सा अधिकारी डाॅ. तंवर, उद्यान अधिकारी आर.एस.तंवर, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासीय बड़ी ंसख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर ने समस्त ग्राम वासियों को रोका छेका का क्रियान्वयन सही से करने के लिए शपथ भी दिलाई।



कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में पशुओं को संरक्षित करने के लिए रोकाछेका अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि किसानों के फसलों को सुरक्षित बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गौठानों मे ंस्व-सहायता समूहों के महिलाओं को रोजगार मूलक कार्य देकर आर्थिक रूप से संबल बनाया जा रहा है।
गौठानों में महिलाओं और किसानों को जोड़करके मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ंताकि वे आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में अच्छी क्वालिटी का काजू का भी उत्पादन किया जाता है। जिले के किसानो ंको काजू उत्पादन में प्रोत्साहित करके खेती के लिए बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सन्ना क्षेत्र में मिर्च की अच्छी खेती की जा रही है। उद्यान विभाग द्वारा सन्ना में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया जा रहा है जहां किसानों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही महुआ से सेनिटाईजर भी बनाया जा रहा है। उन्होंन गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मूलक कार्यों से जुड़कर अपने आए बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विद्याग द्वारा स्टाल लगाया गया और हितग्राहियों को मछली जाल, आईस बाॅक्स, मिनीकीट, खाद-बीज वितरण किया गया है।
Leave A Comment