जशपुरनगर : विकासखंड दुलदुला में रोका-छेका कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
जशपुरनगर 19 जून : दुलदुला विकास खंड के ग्राम पंचायत दुलदुला में रोका-छेका कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत, जनपद सदस्य श्रीमती कमला निराला, श्रीमती पिंकी गुप्ता, सरपंच सुषमा लकड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के एस मंडावी, एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थिति थे।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रोका-छेका अभियान का शुरुआत की गई है। उन्होंने ग्रामवासियों को अपने फसल को सुरक्षित रखने के लिए अपने पशुओं को गौठान तक लाने का आग्रह किया। इसके लिए ग्रामीण चरवाहे के माध्यम से अपने पशुओं को सौंपें ताकि वे फसलों से नुकसान होने से बचाए। उन्होंने कहा कि सभी गांव में गौठान समिति बनाया गया जिसके माध्यम से चरवाहा रखा जा सकता है।


उन्होंने बताया कि दुलदुला का गौठान लगभग 6 एकड़ में बनाया गया है एवं यहां 18 एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है साथ ही यहां 1200 पौध रोपण किया गया है। कलेक्टर श्री कावरे ने बताया कि दुलदुला गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से वरमी कंपोस्ट खाद बनाया जा रहा है जिससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर. भगत, उपसंचालक पशुपालन विभाग डाॅ. तंवर एवं उद्यान विभाग के आर. एस. भदोरिया उपस्थित थे।इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विद्याग द्वारा स्टाल लगाया गया और हितग्राहियों को मछली जाल, आईस बाॅक्स, मिनीकीट, खाद-बीज वितरण किया गया है।
Leave A Comment