चर्म रोग निदान एवं उपचार अभियान चलाया जायेगा 29 फरवरी तक
सूरजपुर : कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0एस0 सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखण्डों में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2020 तक चर्म रोग निदान एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर चर्म रोग से पीड़ित मरीजों की पहचान कर छुपे हुए कुष्ठ रोगियों की खोज की जावेगी। नये पाये गये कुष्ठ रोगियों का ईलाज एम.डी.टी. के द्वारा निःशुल्क किया जायेगा। अभियान में सर्वे कार्य हेतु 832 दल बनाये गये हैं जो घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेगी। इस अभियान के तहत जागरूकता रथ को सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. शशि तिर्की व जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. अनिता पैकरा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
Leave A Comment