सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभिनी विदाई
महासमुंद : जिला कोषालय महासमुन्द में कार्यरत श्रीमती सरला शर्मा, सहायक वर्ग- 02 द्वारा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुए है, उन्हे जिला कोषालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। श्रीमती सरला शर्मा, शासकीय सेवा में 05 अगस्त 1994 से अनुकंपा नियुक्ति में पदस्थ होकर आज 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुए। वे सेवाप्रारंभ तिथि से सेवानिवृत्ति तक लगभग 26 वर्षों तक जिला कोषालय महासमुन्द में अपनी शासकीय सेवा का निर्वाहन किए है। श्रीमती शर्मा को विदाई समारोह में कोषालय परिवार, महासमुन्द की ओर से साल, श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभिनी विदाई दी गई।

उक्त विदाई समारोह में श्री डी.पी. वर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, सुश्री उमा सिन्हा, एवं श्री उत्कल शर्मा, परिवीक्षा. लेखाधीकारी, श्री बी.एल. कंवर सहायक कोषालय अधिकारी, एवं जिला कोषालय महासमुन्द के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन श्री बी.एल. जलक्षत्री, सहायक वर्ग 01 द्वारा किया गया ।
Leave A Comment