ब्रेकिंग न्यूज़

 सूरजपुर : जिले में 31787 किसानों से खरीदा गया धान, पूर्व वर्ष की तुलना में 5463 अधिक कृषक हुए लाभान्वित
सूरजपुर : कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में 20 फरवरी 2020 को अंतिम रूप से धान खरीदी संपन्न की गई। राज्य शासन के निर्देशों का पालन करते हुए धान खरीदी में व्यवस्थाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया था, पूरे धान खरीदी समय के दौरान कलेक्टर के निर्देशों पर जिले में निगरानी दल के द्वारा समस्त धान खरीदी केंद्रों एवं क्षेत्रों में अवैध धान को लेकर दबिश दी गई और काफी हद तक टीम अवैध धान पर अंकुश लगाने में सफल भी रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने स्वयं भी धान खरीदी के दौरान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेते हुए खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जिससे जिले में शांतिपूर्ण धान खरीदी संपन्न हुई है।

 खाद्य विभाग सूरजपुर से जारी अंतिम प्रमाण पत्र के अनुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में 20 फरवरी तक समस्त समितियों में समर्थन मूल्य पर कुल 31787 किसानों से 1 लाख 60 हजार 349.31 मे.टन धान की खरीदी की गई है जिसमें किसानों द्वारा लाए गए समितियों में धान की तौल एवं एंट्री का कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर ने विपणन संघ के अधिकारियों को समितियों से धान उठाओ में गति लाने के निर्देश दिए हैं तथा मौसम के अनुरूप समितियों में स्टेक किए गए धान का उचित रखरखाव एवं पर्याप्त व्यवस्था रखने कहा है जिससे खरीदी गई धान पूर्ण रूप से सुरक्षित हो। वहीं राईस मिलरों को भी धान उठाव करते हुए सीएमआर में चावल जमा करने हेतु गति लाने निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सहकारी बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों के खाते में समर्थन मूल्य के अनुसार धान का मूल्य भी क्रेडिट कर दिया गया है जिसमें जिले के 31787 किसानों को कुल 2 अरब 94 करोड़ 19 लाख 92 हजार 830.50 रूपये का भुगतान किया गया है

गौरतलब है कि पिछले खरीफ वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर कुल 26324 किसानों से धान खरीदी गई थी, जो इस वर्ष राज्य शासन की मंशा अनुसार पूर्व वर्ष की तुलना में 31787 किसानों से धान की खरीदी कर 5463 अधिक किसको को लाभान्वित किया गया है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook