बेमेतरा : जिले में अब तक 616 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 16 अगस्त 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 616.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
सर्वाधिक 760 मि.मी. वर्षा थानखम्हरिया तहसील में तथा न्यूनतम 422 मि.मी. वर्षा साजा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 669 मि.मी. वर्षा, बेमेतरा तहसील मे 756.8 मि.मी. वर्षा तथा नवागढ़ तहसील मे 475 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment