ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : अलग-अलग बिमारियों से पीड़ित तीन कोविड मरीजों की मृत्यु
महासमुंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे ने बताया कि विगत दो दिवसों में ऐसे तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जो अलग-अलग बिमारियों से पीड़ित थे। जिनमें एक पहले से ही क्राॅनिक लिवर और हेपेटाइटिस-बी पाॅजिटिव की बीमारी से ग्रस्त थे। दूसरे की मृत्यु सैफ्टिक शाॅक की वजह से हुई। वहीं, तीसरे मरीज में कोविड-19 के लक्षण महससू होने के बावजूद उन्होंने उपचार कराने में विलंब किया।

जिला स्वास्थ्य से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार 27 अगस्त 2020 को दो मरीजों की मृत्यु हुई है। पहला प्रकरण विकासखण्ड सरायपाली का है। जिसमें तिरालीस वर्षीय महिला की कोविड-19 उपचार लेने के पूर्व ही मृत्यु हो गई। वे राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में क्राॅनिक लिवर डिजिज एवं हेपेटाइटिस बी का उपचार ले रही थीं, इसके लिए हाल ही में वे हैदराबाद भी गई थीं। किंतु, 17 अगस्त 2020 को उनके सरायपाली वापस आने के बाद जिला स्वास्थ्य कोई जानकारी नहीं दी।

उन्हें गुरूवार की देर रात एकाएक सांस लेने में तकलीफ हुई, उसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल को सूचित किया। सूचना मिलने पर तत्काल चिकित्सक व स्टाफ ने तत्काल प्रभाव से उनका रैपिड एन्टीजन टेस्ट किया। जिसमें उन्हें कोविड-19 से पाॅजिटीव पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के कुछ देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, दूसरे मामले में ग्राम कौंनकेरा, तुमगांव विकासखण्ड महासमुंद निवासी ग्यारह वर्षीय बालिका की राजधानी स्थित एम्स चिकित्सालय में ईलाज के दौरान मृत्यु हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे 26 अगस्त 2020 सेे एम्स में भर्ती कर उपचारित किया जा रहा था। इस दौरान सैफ्टिक शाॅक आने की वजह से बालिका ने दम तोड़ दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तीसरा प्रकरण शुक्रवार 28 अगस्त 2020 का है। जहां, विकासखण्ड पिथौरा के वार्ड क्रमांक 15 की रहने वाली पच्चीस वर्षीय युवती की मृत्यु हुई है। अस्वस्थ होने के कारण पूर्व में राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान उनका एक्स-रे भी लिया गया। कोविड-19 संबंधी लक्षणों की आशंका होने के बावजूद वे वापस आकर सरायपाली के निजी चिकित्सालय में भर्ती हो गईं। जहां की गई कोविड जांच में उनकी रिपार्ट धनात्मक आई। शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे के आस-पास उनकी मृत्यु हो गई। सभी का स्वास्थ्य विभाग की गाईडनाईन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook