बेमेतरा : जिले में अब तक 997 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 20 सितम्बर 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 997 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1216 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 685 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 1056 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 1144 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 884 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment