बेमेतरा : जिले में अब तक 1067 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 22 सितम्बर 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 1067.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1312 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 735 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 1088 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 1256 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 947 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले मे पिछले 24 घण्टे के दौरान 22 सितम्बर सवेरे 8 बजे की स्थिति मे बेमेतरा तहसील मे 92 मि.मी., बेरला तहसील मे 32 मि.मी., साजा तहसील मे 63 मि.मी., नवागढ़ तहसील मे 50 मि.मी., थानखम्हरिया 112 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
Leave A Comment