बेमेतरा : जिले में अब तक 1077 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 01 अक्टूबर 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 1077 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1314.4 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 770 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 1091 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 1260 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 950 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Leave A Comment